श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या
दर्शन/बुकिंग सहायता: +91-8005191351
अयोध्या जैन तीर्थ लोगो

भोजनशाला

श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए सात्विक, स्वच्छ और अनुशासित भोजन व्यवस्था उपलब्ध है। समूह यात्रा, पर्व विशेष और सेवा सहयोग के अनुसार भोजनशाला संचालन किया जाता है।

भोजनशाला दृश्य 1
भोजनशाला दृश्य 2
भोजनशाला दृश्य 3
भोजनशाला दृश्य 4

भोजनशाला परिचय

भोजनशाला तीर्थ की प्रमुख सेवा इकाइयों में से एक है, जहां यात्रियों को नियमपूर्वक सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

स्वच्छ रसोई, सेवा भाव और निर्धारित समय के साथ भोजन वितरण की व्यवस्था समिति द्वारा संचालित होती है।

पर्वकाल में विशेष प्रबंधन के साथ अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था की जाती है।

  • सात्विक और स्वच्छ भोजन
  • समूह यात्रियों के लिए पूर्व सूचना सुविधा
  • सेवा सहयोग और अन्नदान अवसर
  • अनुशासन व समयबद्ध व्यवस्था

भोजन समय और व्यवस्था

मौसम, पर्व और यात्रियों की संख्या के अनुसार समय में परिवर्तन संभव है

प्रातःकालीन व्यवस्था

प्रातःकालीन अल्पाहार / पेय पदार्थ सेवा नियत समय में उपलब्ध कराई जाती है।

दोपहर भोजन

मुख्य भोजन सेवा अनुशासित पंक्ति व्यवस्था के साथ संचालित की जाती है।

सांय भोजन

धार्मिक मर्यादा अनुसार सांयकालीन भोजन/प्रसाद वितरण उपलब्ध रहता है।

भोजनशाला सेवा खंड

आगंतुक सुविधा, समूह प्रबंधन और सेवा सहयोग हेतु प्रमुख व्यवस्थाएं

सामान्य भोजन कक्ष

भरत चक्रवर्ती भोजनालय

दैनिक यात्रियों के लिए निर्धारित समय में बैठकर भोजन करने की व्यवस्थित सुविधा, सात्विक भोजन, AC भोजनशाला है।

महत्वपूर्ण निर्देश

भोजनशाला में प्रवेश से पहले स्वच्छता, पंक्ति अनुशासन और तीर्थ मर्यादाओं का पालन करें।

समूह यात्रा, सेवा सहयोग या अन्नदान के लिए पूर्व समन्वय करने पर व्यवस्था अधिक सुचारु रहती है।