आध्यात्मिक अनुभव और यात्रा मार्गदर्शन
कटरा मुहल्ले में स्थित प्राचीन दिगम्बर जैन मंदिर है, शिखरयुक्त इस मंदिर में चार वेदियाँ हैं, यहाँ पर एक प्रतिमा वि. सं. 1224 की हैं। चौथी वेदी में भगवान ऋषभदेव की 9 फुट उत्तुंग प्रतिमा व आजू-बाजू में भरत-बाहुबली की प्रतिमा आचार्यश्री देशभूषण महाराज की प्रेरणा से सन् 1952 में विराजमान की गई हैं। मंदिर के आंगन में भगवान सुमतिनाथ की टोंक है, जिसमें भगवान सुमतिनाथ के चरण विराजमान हैं।
"अयोध्या में कटरा स्थित भगवान सुमतिनाथ जन्मभूमि टोंक पर एक प्राचीन मंदिर है। उसके समीप ही एक नवीन जिनमंदिर का निर्माण एवं 39 इंच ऊँची भगवान सुमतिनाथ की पद्मासन अष्टधातुमय प्रतिमा की भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा फाल्गुन कृ. त्रयोदशी से फाल्गुन शु. द्वितीया, दिनाँक 4 से 8 मार्च 2019 में सानंद सम्पन्न हुई।"