आध्यात्मिक अनुभव और यात्रा मार्गदर्शन
"अयोध्या में अशर्फी भवन के निकट भगवान अभिनंदननाथ जन्मभूमि टोंक पर पानी की टंकी के ऊपर साइड में श्री भरत बाहुबली मन्दिर है" इसी अभिनंदननाथ टोंक के निकट अयोध्या में जन्मे भगवान ऋषभदेव के पुत्र चक्रवर्ती भरत और कामदेव बाहुबली की प्रतिमा और चरण समन्वित भरत-बाहुबली टोंक है, जिसका निर्माण स्व. श्री राजकुमार-शांतिदेवी जैन, डालीगंज-लखनऊ परिवार द्वारा कराया गया।
"सन् 2013 में भगवान भरत-बाहुबली जन्मभूमि टोंक पर भव्य जिनमंदिर का निर्माण सम्पन्न हुआ। पुनः सन् 2014 में पूज्य माताजी के सान्निध्य में हस्तिनापुर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होने के उपरांत प्रतिमा जी को अयोध्या में विराजमान किया गया।