श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या
दर्शन/बुकिंग सहायता: +91-8005191351
अयोध्या जैन तीर्थ लोगो

भगवान श्री ऋषभदेव की आरती

ऑडियो: उपलब्ध नहीं

पूरा लिरिक्स

भगवान श्री ऋषभदेव की आरती
 
रचयित्री-प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चन्दनामती
 
तर्ज-जयति जय जय मां सरस्वति....
 
जयति जय जय आदि जिनवर, जयति जय वृषभेश्वरं।
जयति जय घृतदीप भरकर, लाए नाथ जिनेश्वरं ।। टेक. ।।
 
गर्भ के छह मास पहले से रतनवृष्टी हुई।
तेरे उपदेशों से प्रभु जग में नई सृष्टी हुई।।
मात मरूदेवी पिता श्री नाभिराय के जिनवरं ।। जयति..... ||1||
 
जन्मभूमि नगरि अयोध्या त्याग भूमि प्रयाग है।
शिव गए कैलाशगिरि से तीर्थ ये विख्यात है।।
पंचकल्याणकपती पुरूदेव देव महेश्वरं ।। जयति. .................||2||
 
तुमसे जो निधियां मिलीं वे इस धरा पर छा गईं।
नर में ही नहिं नारियों के भी हृदय में समा गईं।।
मात ब्राह्मी-सुन्दरी के पूज्य पितु जगदीश्वरं ।। जयति.....।।3।।
 
तेरी आरति से प्रभो आरत जगत का दूर हो।
"चंदनामती" रत्नत्रय निधि मेरे मन में पूर्ण हो।।
ज्ञान की गंगा बहे आशीष दो परमेश्वरं ।। जयति............||4||