श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या
दर्शन/बुकिंग सहायता: +91-8005191351
अयोध्या जैन तीर्थ लोगो

तीस चौबीसी तीर्थंकर भगवंतों की आरती

ऑडियो: उपलब्ध नहीं

पूरा लिरिक्स

तीस चौबीसी तीर्थंकर भगवंतों की आरती
 
रचयित्री-आर्यिका चंदनामती माताजी
 
आरति करो रे,
श्री तीस चौबीसी तीर्थंकर की आरति करो रे।। टेक. ।।
जम्बूद्वीप के भरतैरावत की त्रय-त्रय चौबीसी हैं।
दुतिय धातकीखंड द्वीप में भी छह-छह चौबीसी हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे, 
दो द्वीपों के सब तीर्थंकर की, आरति करो रे।।1।।
 
पुष्करार्ध के पूर्व और, पश्चिम में छह-छह चौबीसी ।
कुल मिलकर ढाई द्वीपों में, तीस परम हैं चौबीसी।।
आरति करो , आरति करो, आरति करो रे,
उन सभी सात सौ बीस प्रभू की, आरति करो रे।।2।।
 
सभी जिनेश्वर जब जब अपनी माँ के गर्भ में आते हैं।
रत्नवृष्टि वहाँ करने हेतू धनकुबेर खुद आते हैं।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
त्रैकालिक जिनवर तीर्थंकर की, आरति करो रे।।3।।
 
मध्यलोक की दशों कर्मभूमी में त्रैकालिक जिनवर।
धर्मतीर्थ को चलाते हैं कहलाते तभी ये तीर्थंकर ।।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
तीर्थंकर एवं तीर्थक्षेत्र की आरति करो रे।।4||
 
गणिनी ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा का प्रतिफल है।
तीर्थ अयोध्या, अहिच्छत्र में तीस चौबीसी मंदिर है।
आरति करो, आरति करो, आरति करो रे,
"चन्दनामती" उन सब मंदिर की आरति करो रे।।5।।