श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या
दर्शन/बुकिंग सहायता: +91-8005191351
अयोध्या जैन तीर्थ लोगो

भारत की धरती तीर्थ और तीर्थंकर से पावन है,

ऑडियो: भारत की धरती तीर्थ और तीर्थंकर से पावन है,

पूरा लिरिक्स

भारत की धरती तीर्थ और तीर्थंकर से पावन है,
भारत की धरती..........


संसार महादुख सागर से, जो पार करें वे तीरथ हैं। ऋषियों ने कहा जिनशासन की ये ही तो सच्ची कीरत हैं।। चेतन व अचेतन दो प्रकार के, तीर्थ कहे जाते जग में.... सन्तों एवं भगवन्तों की, पदरज से धरती पावन है
भारत की धरती.............।।1।।


जो जन्मभूमि निर्वाणभूमि, अतिशय क्षेत्रों के तीरथ हैं। उनमें अंतिम केवलि जम्बू-स्वामी का मथुरा तीरथ है।। शतकोत्तर महामहोत्सव तीर्थ, कमेटी वहाँ मनाएगी। भक्तों! मथुरा नगरी को चलो, उस तीर्थ का हर कण पावन है।।
भारत की...........11211


ले पंचरंगि ध्वज हाथों में, लहराओ जिनशासन की ध्वजा । सब जैन दिगम्बर एक रहें, संकल्प हो बस तीरथ रक्षा।। आशीर्वाद सन्तों का सब भक्तों के शीश पे बना रहे "चन्दनामती" सब तीर्थ सदा, जयशील रहें जयशील रहें
भारत की...........11311
तर्ज-मेरे देश की धरती सोना उगले........