जहाँ तीर्थंकर प्रभु के होते रहते जन्म, जहाँ की धरती तीर्थों से पावन है धन्य।
उस भारत में जनमे हैं हम तीर्थ वंदना करते हैं हम
तीर्थों से यह देश है प्यारा।
जैन तीर्थों की जय जय हो, प्रभू तीर्थंकर की जय हो-2।10।।
मिश्री से मिश्रित आटा मिष्ठान्न कहाता जैसे।
महापुरुष की पदरज से तीरथ बनते हैं वैसे।।
जय जिनवर, जय हो प्रभुवर, पंचकल्याणक की जय हो। जैन तीर्थों की जय जय हो, प्रभू तीर्थंकर की जय हो-2।।1।।
शाश्वत तीर्थ अयोध्या एवं श्री सम्मेदशिखर हैं।
पंचशतक तीरथ भारत में माने जैन दिगम्बर हैं।।
मध्यलोक के, ढ़ाई द्वीप में, केवल प्रभु के जनम हों। जैन तीर्थों की जय जय हो, प्रभू तीर्थंकर की जय हो-2।।2।।
तीर्थ वंदना का ये महोत्सव सबके लिए मंगलमय हो।
गणिनी माता ज्ञानमती की, तीर्थ भक्ति मंगलमय हो।
करो चन्दनामती तीर्थयात्रा तो पुण्य अक्षय हो। जैन तीर्थों की जय जय हो, प्रभु तीर्थंकर की जय हो-2।।3।।
तर्ज-जहाँ हर कदम कदम पे धरती बदले रंग........