श्री दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थ क्षेत्र कमेटी, अयोध्या
दर्शन/बुकिंग सहायता: +91-8005191351
अयोध्या जैन तीर्थ लोगो

ॐकार बोलो, फिर आँख खोलो, सब कार्य सिद्ध हो जाएँगे,

ऑडियो: उपलब्ध नहीं

पूरा लिरिक्स

भजन
 
रचयित्री प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चन्दनामती
तर्ज-तन डोले......
 
ॐकार बोलो, फिर आँख खोलो, सब कार्य सिद्ध हो जाएँगे,
नर जन्म सफल हो जाएगा।। टेक. ।।
 
प्रातःकाल उषा बेला में, बोलो मंगल वाणी।
हर घर में खुशियाँ छाएँगी, होगी नई दिवाली।। हे भाई......
प्रभु नाम बोलो, निजधाम खोलो, सब कार्य सिद्ध हो जाएँगे।
नर जन्म सफल हो जाएगा।। ॐकार......।।1।।
 
परमब्रह्म परमेश्वर की, शक्ती यह मंत्र बताता।
णमोकार के उच्चारण से, अन्तर्मन जग जाता।। हे भाई.
नौ बार बोलो, सौ बार बोलो, सब कार्य सिद्ध हो जाएँगे,
नर जन्म सफल हो जाएगा।। ॐकार......||2||
 
ॐ शब्द का ध्यान 'चंदना' भन को स्वस्थ बनाता।
इसके ध्यान से मानव इक दिन, परमेष्ठी पद पाता।। हे भाई..
नौ बार बोलो, सौ बार बोलो, सब कार्य सिद्ध हो जाएँगे।
नर जन्म सफल हो जाएगा।। ॐकार......।।3।।